जयपुर रोड स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

जयपुर रोड स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

चूरू में जयपुर रोड स्थित डीटीओ कार्यालय के पास गोल्डन थाई स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर शुक्रवार को महिला पेट्रोलिंग कालिका टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने स्पा सेंटर से तीन महिलाओं और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाएं कोलकाता, दिल्ली और झारखंड की रहने वाली हैं। मैनेजर पंजाब का निवासी है।

डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी आक्रोशित हो गए और पुलिस से झगड़ा करने लगे। कोतवाली थाने के एसआई रामशरण की टीम और सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस अनैतिक गतिविधियों के संबंध में चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डीएसपी झाझड़िया ने कहा कि शहर में ऐसी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार बीकानेर। नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने दो वांछित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की…

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास इलाके में सोमवार रात्रि को दो पक्षों के बीच मारपीट…

    You Missed

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत