बीकानेर: गैस सिलेंडर में रिसाव, बल्ब जलाते ही भड़की आग, तीन लोग झुलसे

बीकानेर: गैस सिलेंडर में रिसाव, बल्ब जलाते ही भड़की आग, तीन लोग झुलसे
बीकानेर। भीनासर के एक मकान में गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ। घरवालों ने जैसे ही बल्ब जलाया आग भड़क गई जिसमें पत्नी और उनकी उनकी बेटी झुलस गई। सोमवार को सुबह भीनासर में हाजी होटल के पीछे प्रभुराम रैगर के घर में गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ। घरवालों को इसका पता नहीं चला और उन्होंने बल्ब जला दिया। स्विच ऑन करते ही आग भड़क उठी जिससे प्रभुराम (48), उनकी पत्नी सुमित्रा (46) और नेहा (18) झुलस गए। तीनों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।

प्रभुराम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उसकी पत्नी, बेटी को भर्ती किया गया है। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। गंगाशहर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल सवाईसिंह रांका भी मौके पर पहुंच गए। शिववैली से दमकल भी पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया।

  • Related Posts

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया जयपुर। जयपुर जिले के माधोराजपुरा निकटवर्ती दोसरा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में…

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना शाम…

    You Missed

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार