राजस्थान में बड़ा हादसा, एसिड टैंकर खाली करते समय गैस रिसाव, अफरा-तफरी मची, 39 की बिगड़ी तबीयत

राजस्थान में बड़ा हादसा, एसिड टैंकर खाली करते समय गैस रिसाव, अफरा-तफरी मची, 39 की बिगड़ी तबीयत

ब्यावर (अजमेर)। शहर के बलाड रोड सादों का बाडिया में तेजाब फैक्ट्री में सोमवार शाम को नाइट्रिक एसिड से भरा टैंकर खाली करते समय गैस रिसाव हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों की आंखों में जलन, उल्टियां एवं सांस लेने में तकलीफ होने लगी। एकाएक हुए घटनाक्रम से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सांस लेने में तकलीफ होने पर करीब 39 जने राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचे, जहां करीब 14 व्यक्तियों को ऑक्सीजन लगाई गई। अन्य पीड़ितों का भी उपचार चल रहा है। तबीयत अधिक बिगड़ने पर नरेन्द्र (34 वर्ष) को अजमेर रेफर कर दिया गया। उधर प्रशासन ने तेजाब फैक्ट्री सीज कर लोगों का जीवन संकट में डालने को लेकर मामला दर्ज किया है, वहीं रिसाव पर काबू पा लिया गया। टैंकर चालक बाबूलाल ने बताया कि गुजरात से नाइट्रिक एसिड का टैंकर लाकर खाली कर रहे थे। इस दौरान अचानक टैंकर से गैस रिसाव शुरू हो गया। रिसाव रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ ही देर में गैस आस-पास की कॉलोनियों तक पहुंच गई। लोगों की आंखों में जलन एवं सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

  • Related Posts

    बीकानेर : जेसीबी और थार की टक्कर, हादसे में सरपंच प्रतिनिधि की मौत

    बीकानेर : जेसीबी और थार की टक्कर, हादसे में सरपंच प्रतिनिधि की मौत बीकानेर। सडक़ हादसे में सरपंच प्रतिनिधि की मौत हो गई। हादसा बंबलू और राणीसर के बीच होना…

    मौत के मुंह से जिंदा लौटी 18 साल की युवती, बाथरूम में नहाने के दौरान हुआ हादसा

    मौत के मुंह से जिंदा लौटी 18 साल की युवती, बाथरूम में नहाने के दौरान हुआ हादसा श्री गंगानगर। बॉथरूम में गैस गीजर के धुएं से रविवार को श्रीकरणपुर के…

    You Missed

    बीकानेर : जेसीबी और थार की टक्कर, हादसे में सरपंच प्रतिनिधि की मौत

    बीकानेर : जेसीबी और थार की टक्कर, हादसे में सरपंच प्रतिनिधि की मौत

    मौत के मुंह से जिंदा लौटी 18 साल की युवती, बाथरूम में नहाने के दौरान हुआ हादसा

    मौत के मुंह से जिंदा लौटी 18 साल की युवती, बाथरूम में नहाने के दौरान हुआ हादसा

    बीकानेर शहर के इस इलाके मे महिला को पेट्रोल छिडक़र जिंदा जलाने का प्रयास

    बीकानेर शहर के इस इलाके मे महिला को पेट्रोल छिडक़र जिंदा जलाने का प्रयास

    बीकानेर: सड़क किनारे मिला अज्ञात शव निकला पुलिस कॉन्स्टेबल का, डीएनए जांच से होगी अंतिम पुष्टि

    बीकानेर: सड़क किनारे मिला अज्ञात शव निकला पुलिस कॉन्स्टेबल का, डीएनए जांच से होगी अंतिम पुष्टि

    खुशखबरी: बीकानेर में लोगों को मिलेंगे सस्ते प्लॉट, बनेगी इतनी नई कॉलोनियां

    खुशखबरी: बीकानेर में लोगों को मिलेंगे सस्ते प्लॉट, बनेगी इतनी नई कॉलोनियां

    एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज, अश्लील वीडियो बनाया

    एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज, अश्लील वीडियो बनाया