नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, जलदाय विभाग ने शुरू की तैयारी

नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, जलदाय विभाग ने शुरू की तैयारी

बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर में मरम्मत व अन्य कार्यों के चलते 5 अप्रैल से आंशिक नहर बंदी शुरू हो सकती है, हालांकि अब तक इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। जलदाय विभाग ने शहरी क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराने के लिए अपने स्तर पर पानी का स्टोरेज शुरू कर दिया है। इस बार इंदिरा गांधी नहर की नहर बंदी 25 मार्च से होनी थी लेकिन नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से नहर में पानी चलता रहा। अब उम्मीद की जा रही है कि पांच अप्रैल से नहर में पानी का बहाव बंद होगा। धीरे धीरे पानी उतरने पर जगह-जगह मरम्मत कार्य हो सकेगा। नहर विभाग ने भले ही नोटिफिकेशन जारी नहीं किया लेकिन जलदाय विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी। बीकानेर शहर के लाखों घरों को पानी देने के लिए शोभासर स्थित जलाशयों को भरा जा रहा है। बीछवाल स्थित जलाशय को भी भरा जा रहा है। ये दोनों जलाशय अगर पूरी तरह भरे हों तो बीकानेर शहर को एक महीने तक पूरी क्षमता के साथ पानी दिया जा सकता है। थोड़ी कटौती करके डेढ़ महीने तक बीकानेर में पेयजल आपूर्ति हो सकती है। जलदाय विभाग ने जल संकट की स्थिति में पानी के टैंकर गली मोहल्लों व गांवों तक पहुंचाने की व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में टैंडर जारी कर दिए गए हैं, ताकि जल संकट नहीं हो। ग्रामीण क्षेत्रों में डिग्गियों को लबालब किया जा रहा है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम