महिला कांस्टेबल को गोली मारने वाला गनमैन गिरफ्तार,वजह जान हो जाओगे हैरान

महिला कांस्टेबल को गोली मारने वाला गनमैन गिरफ्तार,वजह जान हो जाओगे हैरान

चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल सियाराम को मंगलवार को गिरफ्तार किया।  - Dainik Bhaskar

राजस्थानी चिराग। चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल को सर्विस गन से गोली मारने के मामले में डीएसपी के गनमैन कॉन्स्टेबल सियाराम को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
महिला कॉन्स्टेबल को गोली मारने के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल ने खुद को भी गोली मार ली थी। जिसके चलते उसका उदयपुर अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 8 दिन के लिए बेगूं जेल भेज दिया गया। 24 दिसंबर को आरोपी की फिर पेशी होगी। वह फिलहाल बोल नहीं पा रहा है और लिखकर अपनी बात बताता है।

ऑपरेशन के बाद अस्पताल से गिरफ्तार किया
थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण ने बताया कि महिला कॉन्स्टेबल पूनम मीणा को सर्विस गन से गोली मारकर हत्या के प्रयास के आरोपी बेगूं थाने के कॉन्स्टेबल सियाराम बैरवा (31) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सियाराम को बेगूं में एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।‌
सियाराम के जबड़े के ऑपरेशन के बाद उसे उदयपुर अस्पताल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कॉन्स्टेबल से पुलिस ने घटना का मौका तस्दीक कराया और घटना के उपयोग में ली गई सर्विस रिवाल्वर और दोनों गोलियां बरामद की गई। बरामद गोलियों को पुलिस ने एफएसएल जांच के लिए भेजी है।
महिला कॉन्स्टेबल की हालत में भी सुधार
गोली कांड के बाद 7 दिनों से उदयपुर अस्पताल में भर्ती महिला कॉन्स्टेबल पूनम मीणा की हालत में सुधार है। उसे एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की अनुमान है। वहीं सियाराम बैरवा के जबड़े का ऑपरेशन हुआ है। वह फिलहाल बोल नहीं पा रहा है। वह लिखकर अपनी बात बताता है।

ये था मामला
बेगूं में डीएसपी अंजलि सिंह के गनमैन कॉन्स्टेबल सियाराम ने 10 दिसंबर को महिला कॉन्स्टेबल पूनम को उसके कमरे पर जाकर सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी थी। फिर उसने खुद पिस्टल से गोली मारकर सुसाइड करना चाहा। महिला कॉन्स्टेबल पूनम के बात नहीं करने से खफा सियाराम ने उसे गोली मारी थी। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी