बीकानेर के नोखा में छात्रों के न्याय के लिए हुई हनुमान बेनीवाल की एंट्री, देखे वीडियो

बीकानेर के नोखा में छात्रों के न्याय के लिए हुई हनुमान बेनीवाल की एंट्री, देखे वीडियो

बीकानेर । जिले के नोखा में तीन स्कूली छात्राओं की दर्दनाक मौत के बाद सियासत गर्मा गई है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मौके पर पहुंचे और घटना पर गहरा शोक जताया। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बेनीवाल ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी ऐसी घटनाएं शर्मनाक हैं और सरकार इस पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक लापरवाह अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। साथ ही, इस घटना को लेकर पूरे राजस्थान में आंदोलन छेड़ने की बात कही। बेनीवाल ने भजनलाल सरकार को घेरते हुए कहा कि सवा साल में सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजनों को न्याय दिलाने के लिए बेनीवाल ने हरसंभव लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।

यह है मामला

जिले के नोखा तहसील के केड़ली गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सरकारी प्राथमिक स्कूल में अध्ययन करने वाली तीन मासूम बालिकाओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल के पुराने और जर्जर पानी के टांके में डूबने से प्रज्ञा (6 साल), रवीना (7 साल) और भारती (8 साल) की मौत हो गई। ये तीनों लड़कियां एक ही परिवार की सदस्य थीं

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल