भीषण सड़क हादसा, 3 जिंदा जले, शादी-समारोह में जा रहा था परिवार

चूरू में डंपर और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो में आग लग गई, जिसमें तीन लोग जिंदा जल गए। एक्सीडेंट गुरुवार रात करीब 10 बजे थिरपाली गांव के पास हुआ है। हादसे में घायल 5 लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। हमीरवास थानाधिकारी ने बताया कि शव पूरी तरह जल जाने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है। डेड बॉडी चूरू के जिला हॉस्पिटल में रखवाई गईं हैं। बोलेरो सवार सिधमुख क्षेत्र से पिलानी (झुंझुनूं) में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वहीं, डंपर राजगढ़ (चूरू) की तरफ जा रहा था। थिरपाली टोल प्लाजा के पास यह हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का दावा है डंपर की ओवरस्पीडिंग के कारण एक्सीडेंट हुआ है।

  • Related Posts

    शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप, बंदूक दिखाकर गाड़ी में डाल ले गए बदमाश

    शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप, बंदूक दिखाकर गाड़ी में डाल ले गए बदमाश अलवर में बदमाशों ने शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप कर लिया।…

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे के वार्ड संख्या 37 में एक युवक ने किराए के मकान में फांसी…

    You Missed

    शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप, बंदूक दिखाकर गाड़ी में डाल ले गए बदमाश

    शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप, बंदूक दिखाकर गाड़ी में डाल ले गए बदमाश

    भीषण सड़क हादसा, 3 जिंदा जले, शादी-समारोह में जा रहा था परिवार

    भीषण सड़क हादसा, 3 जिंदा जले, शादी-समारोह में जा रहा था परिवार

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था

    शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी योग! 14 मई से इन 4 राशियों के लिए शुभ और दुर्लभ संयोग

    ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की हत्या, मृतका का भाई बोला- उसे मारकर फंदे पर लटकाया

    बीकानेर : इस जगह ट्रेन से कटने से व्यक्ति की हुई मौत