शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप, बंदूक दिखाकर गाड़ी में डाल ले गए बदमाश

शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप, बंदूक दिखाकर गाड़ी में डाल ले गए बदमाश

अलवर में बदमाशों ने शादी से 3 दिन पहले युवक का किडनैप कर लिया। युवक खरीदारी के लिए बाजार गया था। इस दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की 2 गाड़ियों में आए बदमाशों ने बंदूक दिखाकर युवक को गाड़ी में डाला और फरार हो गए। युवक की किडनैपिंग की जानकारी मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। वहीं, पुलिस ने शहर के चारों तरफ नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी को देख बदमाशों ने शहर से करीब 22KM दूर युवक को छोड़ दिया और फरार हो गए। घटना गोविंदगढ़ में शाम करीब 7 बजे रेलवे फाटक के पास हुई।

थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया- शाम करीब 7.30 बजे सूचना मिली थी कि रेलवे फाटक के पास से महेश (21) पुत्र गोरधन यादव का कुछ बदमाशों ने किडनैप कर लिया। युवक की किडनैपिंग से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने गोविंदगढ़-जालूकी हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया और सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार