हाईवे पर मौत का ट्रेलर, आंखों के सामने पति व 3 बच्चों ने दम तोड़ा

हाईवे पर मौत का ट्रेलर, आंखों के सामने पति व 3 बच्चों ने दम तोड़ा
जयपुर। अजमेर रोड पर मंगलवारको हुए हादसे में सबसे दर्दनाक मंजर यह था कि कैलाशी देवी अपनी आंखों के सामने पति और तीनों बेटों को तड़पते हुए देखती रही, लेकिन दोनों पैर कुचल जाने से उठ भी नहीं पाई। वह चीखती रही… लोगों से मदद की गुहार लगाती रही और कुछ ही पलों में बेहोश हो गई। पीछे उसकी पूरी गृहस्थी उजड़ गई। पति चंद्रप्रकाश और तीनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह हादसा अजमेर रोड पर 200 फीट चौराहे के पास हुआ। जिस ट्रेलर ने परिवार को कुचला, उसे महज 3 किमी आगे भांकरोटा में पीओपी खाली करनी थी। बीकानेर से पीओपी लेकर आ रहा ट्रेलर ब्रिज से उतरते ही स्लिप लेन के पास अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बैठे परिवार को रौंदता हुआ निकल गया। 20 फीट तक खून और मांस के टुकड़े बिखर गए।

बच्चों की चप्पलें, आलू, गुब्बारे फुलाने का पंप और घर का सामान सड़क व पानी निकासी नाले के पास बिखर गया। नाले में बच्चों की चप्पलें और सामान तैरता मिला। लोगों ने परिवार का सामान समेटकर एक ओर रखा, जिसमें आधा कट्टा आटा भी था। हादसे के बाद अजमेर हाईवे पर दोपहर करीब 11:30 बजे तक यातायात रेंगता रहा। पास के होटल के सीसीटीवी कैमरे में हादसे की पूरी तस्वीर कैद हो गई।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत