2 लाख रुपए की घूस लेते कनिष्ठ अभियंता ट्रैप, रिश्वत राशि लेकर आरोपी का चचेरा भाई फरार

2 लाख रुपए की घूस लेते कनिष्ठ अभियंता ट्रैप, रिश्वत राशि लेकर आरोपी का चचेरा भाई फरार

अजमेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाड़ा की टीम ने शुक्रवार को दो लाख रुपए रिश्वत लेते नगर परिषद पुष्कर के कनिष्ठ अभियंता को दबोच लिया। इस दौरान आरोपी कनिष्ठ अभियंता ने चचेरे भाई परिषद में जमादार महेश मीणा को दो लाख रुपए दे दिए, जिन्हें लेकर वह फरार हो गया। वहीं ब्यूरो की टीम ने कनिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार कर लिया। टीम उसके घर-दफ्तर को खंगालने में जुटी है। फरार जमादार की भी तलाश की जा रही है।

प्रकरण में कनिष्ठ अभियंता रामनिवास मीणा ने ठेकेदार से क्वालिटी कंट्रोल और भुगतान के बिल, फोटोग्राफ पर हस्ताक्षर और उसे आयुक्त तक भेजने की एवज में दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। परिवादी ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में की। ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराने के बाद आरोपी को रंगे हाथ दबोचने की योजना बनाई।
बुलाया मेला मैदान में
ब्यूरो के उप अधीक्षक पारसमल ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता मीणा ने परिवादी को 2 लाख रुपए लेकर मेला मैदान पर बुलाया। मीणा ने चचेरे भाई परिषद में जमादार को भी मौके पर बुला लिया। मीणा ने परिवादी से रुपए लेकर चचेरे भाई को सौंप दिए। वहां मौजूद एसीबी की टीम ने कनिष्ठ अभियंता मीणा को दबोच लिया। उधर मौका पाते ही चचेरा भाई रिश्वत के दो लाख रुपए लेकर फरार हो गया। ब्यूरो की टीम ने उसका पीछा किया पर हाथ नहीं आया।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा