बीकानेर: इस जगह मिला जिंदा कारतूस, पुलिस ने जब्त कर की जांच शुरू

बीकानेर: इस जगह मिला जिंदा कारतूस, पुलिस ने जब्त कर की जांच शुरू

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के शेरेरा गांव में ठाकुरजी मंदिर के पीछे एक जिंदा कारतूस मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नापासर पुलिस मौके पर पहुंची और कारतूस को कब्जे में लेकर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि पुलिस को कानाराम खाती के मकान के पास, ठाकुरजी मंदिर के पीछे एक जिंदा कारतूस पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। जांच के दौरान कारतूस जिंदा पाया गया। इसके पिछले हिस्से पर ‘8 एमएम (KF)’ अंकित था और इसकी लंबाई करीब 7.4 सेंटीमीटर मापी गई।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कारतूस को जब्त कर सील किया। मौके का वीडियो रिकॉर्ड भी तैयार किया गया। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह कारतूस किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहां फेंका जाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कारतूस वहां कैसे पहुंचा और इसे किसने फेंका। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार