शहर के इस गेस्ट हाउस में संदिग्ध हालत में मिलीं 9 लड़कियां, देह व्यापार की आशंका

शहर के इस गेस्ट हाउस में संदिग्ध हालत में मिलीं 9 लड़कियां, देह व्यापार की आशंका

पर्यटन नगरी के रूप में पहचान रखने वाला भरतपुर अब होटलों और गेस्ट हाउसों की आड़ में संचालित हो रहे कथित देह व्यापार के कारण भी चर्चा में है। गुरुवार को शहर के सारस चौराहे के पास स्थित एक गेस्ट हाउस पर पुलिस की छापामार कार्रवाई ने इस अवैध कारोबार की परतें खोल दीं। कार्रवाई के दौरान नौ युवतियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें एक नाबालिग भी बताई जा रही है। इनके साथ कई युवकों को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सारस चौराहे के समीप स्थित टूरिस्ट गेस्ट हाउस में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए चार पुलिसकर्मियों को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। सूचना सही पाए जाने पर सीओ सिटी आशिमा वासवानी के नेतृत्व में मथुरा गेट थाना पुलिस ने गेस्ट हाउस पर दबिश दी।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भरतपुर शहर के अन्य होटल और गेस्ट हाउस भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई होटल बाहर से देखने में सामान्य व्यवसाय करते नजर आते हैं, लेकिन उनके भीतर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की चर्चाएं होती रही हैं। गुरुवार की कार्रवाई के बाद ऐसे ठिकानों पर भी निगरानी बढ़ाने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। नाबालिग मिलने के कारण मामले में गंभीर धाराएं भी जुड़ सकती हैं। जांच पूरी होने के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों का खुलासा कर सकती है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत