बदमाशों ने बीजेपी पार्षद को मारी गोलियां, घर जाते हिस्ट्रीशीटर और 2 साथियों ने की फायरिंग

बदमाशों ने बीजेपी पार्षद को मारी गोलियां, घर जाते हिस्ट्रीशीटर और 2 साथियों ने की फायरिंग

राजस्थानी चिराग। भरतपुर के डीग में बाइक पर जा रहे बीजेपी पार्षद पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में पार्षद के दोनों पैरों पर गोली लगी है। 3 बदमाश एक दुकान के आगे हमला करने की फिराक में खड़े थे। पार्षद जैसे ही बाइक लेकर उधर से निकले बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। एक बदमाश ने पार्षद की बाइक के पीछे भागते हुए फायरिंग की। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। हमले में घायल पार्षद को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला कोतवाली थाना इलाके का है।

पार्षद ने कहा- मुझसे रंजिश रखते हैं आरोपी
डीग के अउगेट निवासी पार्षद मुकेश ने बताया- मैं वार्ड 17 से पार्षद हूं। बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे मैं नगर पालिका से घर जा रहा था। मेरे घर से थोड़ी दूर पहले एक दुकान है, वहां पर साहब सिंह उर्फ गुट्टन, जीतू और उनका एक साथी खड़े थे। पार्षद ने बताया- जैसे ही मैं दुकान के पास से निकला तो 2 लोगों ने मुझ पर फायरिंग कर दी। मेरे दोनों पैरों में दो गोलियां लगी है। पहली गोली साहब सिंह ने चलाई और उसके बाद जीतू ने गोली चलाई। उनके पास पिस्टल थी। पार्षद ने बताया- साहब सिंह ने 2 साल पहले मेरे परिजनों पर भी फायरिंग की थी, जिसमें 3 लोग घायल हुए थे। मैं पार्षद हूं, इसलिए वह मुझसे रंजिश रखते हैं।

आरोपियों की तलाश में लगाई टीमें
डीग ASP अखिलेश शर्मा ने घटना को लेकर कहा- शहर के अउगेट इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। डीग पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर जीतू के पार्षद मुकेश पर फायरिंग की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हमले में घायल पार्षद को डीग अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद भरतपुर रेफर कर दिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें 2 आरोपी फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, जबकि एक आरोपी बाइक पर नजर आ रहा है। उनकी तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

बीजेपी पार्षद मुकेश के दोनों पैरों में गोली लगी है। उनका आरबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पार्षद पर फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पार्षद पर फायरिंग का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। सीसीटीवी फुटेज में पार्षद मुकेश बाइक से अपने घर की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही वह एक दुकान के आगे पहुंचते हैं, तभी 2 बदमाश मुकेश पर फायरिंग करने लगते हैं। काली शर्ट पहने एक बदमाश गोली चलाते हुए बाइक के पीछे भी भागता है। इतने में दो बदमाश बाइक पर बैठते हैं और बाइक को स्टार्ट कर वहीं खड़े हो जाते हैं। इसके बाद काली शर्ट वाला बदमाश भागते हुए अपने साथियों के पास पहुंचता है और तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर भाग जाते हैं।

इसे भी पढ़े⇒ बीकानेर: कुएं से बाहर निकाला लड़की का शव, युवक को किया राउंडअप

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें