राजस्थान में नया वेदर सिस्टम एक्टिव, 22, 23 और 24 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में नया वेदर सिस्टम एक्टिव, 22, 23 और 24 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर। नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने भी 24 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो आज प्रदेश के 28 जिलों में बारिश की संभावना है। इससे पहले बुधवार शाम को राजधानी जयपुर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर सुबह तक जारी रहा। जयपुर में आज भी सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। इसके अलावा बुधवार को बारां, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, कोटा, जालौर और झालावाड़ समेत कई जिलों में बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो बांसवाड़ा, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

22 अगस्त: बांसवाड़ा, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है।

23 अगस्त: टोंक, सवाईमाधोपुर और करौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, कोटा, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली और में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है।

24 अगस्त: बारां, करौली, कोटा और सवाईमाधोपुर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद,सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार