राजस्थान में अब बिजली बिल होगा जीरो! बस करें यह छोटा सा काम बिना किसी शुल्क……

राजस्थान में अब बिजली बिल होगा जीरो! बस करें यह छोटा सा काम बिना किसी शुल्क……

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के साथ साथ देश भर में खासकर मिडल क्लास फेमली बिजली बिल को लेकर हमेशा चिंतित रहती है। लेकिन राजस्थान के लोगों को अब बिजली बिल से छुटकारा मिलने वाला है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की सोर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण राहत प्रदान की है।

सोलर पैनल लगाने के लिए नहीं देना होगा शुल्क :

इस योजना के तहत अब सोलर पैनल लगाने के लिए न तो आवेदन शुल्क देना होगा और न ही किसी प्रकार की अमानत राशि या मीटर चार्ज की जरूरत होगी। यह आदेश राजस्थान विद्युत नियामक आयोग (आरइआरसी) की ओर से जारी किया गया है, जो प्रदेशभर के करीब पांच लाख उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

प्रदेश में 5 लाख सोलर कनेक्शन के लक्ष्य के विपरीत अब तक 25,825 कनेक्शन हो चुके हैं। श्रीगंगानगर जिला सोलर पैनल लगाने के मामले में प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। श्रीगंगानगर जिले में अब तक 1614 घरों की छतों पर सोलर पैनल लग चुके हैं।

बिजली बिल से मिलेगा छुटकारा :
इस योजना के तहत तीन किलोवाट तक की क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए 78 हजार रुपए की सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा, योजना की लागत को 3 से 4 साल में रिकवर करने के बाद उपभोक्ताओं को नि:शुल्क बिजली प्राप्त होगी। यह रूफटॉप सोलर योजना ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देगी और बाकी बचे उत्पादन का लाभ घरेलू कनेक्शन धारकों को मिलेगा

सोलर प्लांट लगाने के लिए मिल रहा है ऋण :
श्रीगंगानगर जिले में सौर ऊर्जा को लेकर जागरुकता बढ़ रही है। सौर ऊर्जा कनेक्शन आम जनता के लिए बिजली की लागत में कमी लाएगा। उपखंड स्तर पर सोलर वेंडर के साथ शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आवेदकों से सीधे संवाद किया जा सके। अग्रणी बैंकों सोलर प्लांट लगाने के लिए ऋण भी प्रदान कर रहे हैं।

यहां देखें राजस्थान में सोलर पीनल के आंकड़े जिले वाइज :
1 जयपुर 35550 5782
2 जोधपुर 11810 1955
3 उदयपुर 25026 1757
4 सीकर 18853 1689
5 श्रीगंगानगर 11762 1614
6 हनुमानगढ़ 16247 1270
7 चित्तौडगढ़ 9140 907
8 भीलवाड़ा 16479 892
9 झुंझुनूं 15274 838
10 जयपुर साउथ 13257 704

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार