नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को एक साल का कठोर कारवास

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को एक साल का कठोर कारवास

राजस्थानी चिराग। चूरू के सांडवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और रेप के प्रयास के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने दोषी को एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। घटना 5 जुलाई 2023 की है। 11वीं कक्षा की छात्रा स्कूल जा रही थी। इस दौरान एक आरोपी कार लेकर आया। उसने छात्रा को जबरन कार में बैठा लिया और सुनसान जगह ले गया। वहां कार की पिछली सीट पर उसने छात्रा से रेप की कोशिश की। छात्रा के चिल्लाने पर दो लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी छात्रा को खेत के पास छोड़कर भाग गया। उसने छात्रा को तेजाब से जलाने और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई।

पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। विशिष्ट लोक अभियोजक राकेश कुमार सहारण के अनुसार, पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने 8 गवाहों के बयान और साक्ष्य के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया। कोर्ट ने आरोपी को एक साल का कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा