इस मिष्ठान भंडार पर मिला खराब सामान करवाया नष्ट,मौके पर जारी किया नोटिस, देखे वीडियो

इस मिष्ठान भंडार पर मिला खराब सामान करवाया नष्ट,मौके पर जारी किया नोटिस, देखे वीडियो

राजस्थानी चिराग। होली के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शुद्ध आहारहैमिलावट पर वार’ के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में बुधवार को भी नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई है। डॉ. साध ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रेम मिष्ठान भंडार, गजनेर रोड स्थित मावा पट्टी से मैसर्स महादेव मावा भंडार, मैसर्स वकील मावा भंडार, मैसर्स सुखजी स्वीट्स, मैसर्स करणी मिष्ठान भंडार, मैसर्स राधिका मिष्ठान भंडार एवं मैसर्स श्री करणी मिष्ठान भंडार पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। प्रेम मिष्ठान भंडार पर साफ-सफाई नहीं होने, पेस्ट कंट्रोल नहीं करवाने, फूड हैंडलर्स का मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने संबंधी पाई गई कमियों के संबंध में मौके पर ही इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया तथा कमियों को तुरंत सुधारने के निर्देश प्रदान किए गए। इसके साथ ही लगभग 50 किलोग्राम खराब भुजिया तथा 40 किलोग्राम पुरानी दूषित चाशनी को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई में मावा, मावा मिठाई, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, तेल, काजू कतली आदि के कुल 23 नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह तथा राकेश कुमार गोदारा शामिल रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार