शहर के इस पेट्रोल पंप पर पलटी पिकअप, इंजन में लगी आग

शहर के इस पेट्रोल पंप पर पलटी पिकअप, इंजन में लगी आग

बाजार में स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। पंप पर ईंधन लेने के लिए पहुंची एक पिकअप जीप के पलट जाने के बाद उसमें आग लग गई थी। गनीमत रही कि पंप मालिक और कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया। शहर में पुराना बस स्टैंड एरिया स्थित राठी पेट्रोल पंप पर एक पिकअप जीप ईंधन लेने के लिए तेज गति से पेट्रोल पंप की और मुड़ी, इस दौरान संतुलन बिगड़ जाने से पिकअप जीप डिस्पेंसिंग यूनिट के पास जाकर पलट गई। इससे पिकअप जीप में भरे कोल्ड ड्रिंक के कार्टन भी बिखर गए, उसमें इंजन की तरफ मामूली आग लग गई।

हादसे के तुरंत बाद ही पिकअप चालक गाड़ी से तुरंत बाहर आ गया। वहीं, एकाएक हुई इस घटना से पंप संचालकों सहित आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, इस बीच पंप मालिक शिवप्रकाश राठी ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए कर्मचारियों सहित अग्निशामक यंत्रों से आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर में आग़ पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। मामला सूरतगढ़ का है।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी