शहर के इस कोचिंग सेंटर के शिक्षक का शव फंदे पर लटका मिला

शहर के इस कोचिंग सेंटर के शिक्षक का शव फंदे पर लटका मिला

शहर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले अध्यापक का शव सोमवार सुबह पुरानी आबादी क्षेत्र में कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक अमित गोठवाल रत्तेवाला गांव का निवासी था। वह वर्तमान में पुरानी आबादी में ताराचंद वाटिका के पास किराए के मकान में पत्नी के साथ रह रहा था । घटना की सूचना मिलने पर श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मामले की जांच कर रहे हैड कांस्टेबल कमलेश मीणा ने बताया कि अमित गोठवाल संकल्प कोचिंग सेंटर में पढ़ाते थे। अमित की पत्नी दो-तीन दिन पहले ही मायके गई थी। सोमवार सुबह अमित गोठवाल कोचिंग सेंटर नहीं पहुंचे तो संस्थान का कर्मचारी उन्हें बुलाने मकान पर गया। पुलिस के मुताबिक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कर्मचारी ने खिड़की से झांककर देखा तो अमित फंदे से लटके हुए दिखे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव नीचे उतरवाया और कमरे की तलाशी ली। कमलेश मीणा ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल