स्कूल की पानी की टंकी डाला जहरीला पदार्थ, मचा हड़कंप, पढ़े खबर

स्कूल की पानी की टंकी डाला जहरीला पदार्थ, मचा हड़कंप, पढ़े खबर

Poison In School Water Tank At Solan, Himachal. - Amar Ujala Hindi News  Live - स्कूल के पेयजल टैंक में मिला दिया 'जहर', बच्चों की समझदारी से बची  जानें

राजस्थानी चिराग। बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान व उसके पास ही स्थित एक होटल की पानी की टंकियों में किसी असामाजिक तत्व द्वारा कीटनाशक डाल दिया गया। घटना की जानकारी अभिभावकों को मिली तो वे बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए व सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहें है।

स्कूल के प्रधानाचार्य भागीरथ भादू ने बताया कि गत सोमवार को शाम करीब 6.30 बजे किसी असामाजिक तत्व ने पानी के टैंक, पीछे की ओर रखी एक टंकी व एक अन्य खाली पड़ी टंकी में कलोरो या रोगर डाल दिया। पास स्थित एक होटल की टंकी में भी यही कारस्तानी की गई। जानकारी मिलने पर अगले ही दिन तुरंत टंकियों की साफ सफाई करवा दी गई है। स्कूल में छोटे बच्चों की छुट्टियां चल रही है व बड़े बच्चों को घटना की जानकारी दे दी गई थी। जब घटना की जानकारी अभिभावकों तक पहुंची तो वे शनिवार सुबह स्कूल पहुंच गए। यहां ग्रामीणों सहित पंचायत समिति सदस्य लालचंद ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रधानाचार्य ने बताया कि आज इस मामले में पुलिस को लिखित परिवाद देकर मामले की जांच की मांग की जाएगी। ग्रामीण भी उनके साथ थाने पहुंच कर थानाधिकारी से तुरंत कार्रवाई करते हुए पानी की टंकी में जहर डाल कर बच्चों के जीवन को खतरे में डालने के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करेंगे।

Recent Posts

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी