40 KMPH से ज्यादा हुई स्पीड तो गिरेगी गाज, भजनलाल सरकार ने जारी की गाइडलाइन

40 KMPH से ज्यादा हुई स्पीड तो गिरेगी गाज, भजनलाल सरकार ने जारी की गाइडलाइन

बीकानेर। सरकारी और निजी विद्यालयों के वाहनों की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा हुई, तो फिर गाज गिरना तय है। इन वाहनों के चालकों को भी वर्दी पहननी होगी। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने गाइड लाइन जारी की है।

गाइड लाइन अनुसार स्कूली बसों की गति नियंत्रित रखने के लिए बसों में गति नियंत्रक उपकरण भी लगाने होंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने गाइडलाइन जारी कर कई दिशा निर्देश दिए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी रामनिवास जांगिड़ ने बताया कि गाइडलाइन में स्कूल वाहन पीले रंग के होने चाहिए। साथ ही उसके दोनों तरफ स्कूल का नाम व संपर्क नंबर भी लिखे हो । किराए की बस है तो उस पर ऑन स्कूल ड्यूटी लिखा होना चाहिए।
स्कूल बस की खिड़कियों में ग्रिल व जालीदार तार लगे होने चाहिए। प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स आपातकालीन सायरन, अग्निशामक यंत्र व पुलिस से सत्यापित स्टाफ की नियुक्ति अनिवार्य की गई है।

  • Related Posts

    बीकानेर में इस जगह बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर में इस जगह बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस बीकानेर। नापासर क्षेत्र के नौरंग देसर के कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति बेहोश अवस्था में मिला। ग्रामीणों…

    राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

    राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम…

    You Missed

    बीकानेर में इस जगह बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर में इस जगह बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

    राजस्थान में भीषण गर्मी, 21 जिलों में अलर्ट जारी, जाने कब से बदलेगा मौसम

    बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों में आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों में आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    गैंगस्टर रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गैंग का बदमाश अरेस्ट, आरोपी के एक साथी को भी किया गिरफ्तार

    गैंगस्टर रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गैंग का बदमाश अरेस्ट, आरोपी के एक साथी को भी किया गिरफ्तार

    बीकानेर : इस जगह जीएसएस में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

    बीकानेर : इस जगह जीएसएस में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

    माचिस की तीली बनी आफत, पेट्रोल में लगी आग ने दुकान को किया राख

    माचिस की तीली बनी आफत, पेट्रोल में लगी आग ने दुकान को किया राख