30 जिलों में आईएमडी ने दी भारी बारिश की चेतावनी, जानें 21-22-23 जून को कैसा रहेगा मौसम

30 जिलों में आईएमडी ने दी भारी बारिश की चेतावनी, जानें 21-22-23 जून को कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई। जिसमें सर्वाधिक बारिश निवाई टोंक में 165 मि.मी. दर्ज की गई और अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। एक अन्य लो प्रेशर झारखंड के ऊपर अवस्थित है तथा इसके धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। ऐसे में 21 जून को भी राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन, बारिश जारी रहने तथा 22-23 जून को भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में पुन: कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आज 30 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
आज मौसम विभाग ने अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली में येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में यहां भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कल इन 30 जिलों में येलो अलर्ट
वहीं कल अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जालौर, नागौर, श्रीगंगानगर और पाली में येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में यहां भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

23 जून को अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने बारां, बूंदी, झालावाड़, कोटा, सवाईमाधोपुर और टोंक में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अतिभारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकदार तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की