राजस्थान में दो दिन बाद बारिश का अलर्ट, इतनी तारीख से फिर एक्टिव होगा मानसून

राजस्थान में दो दिन बाद बारिश का अलर्ट, इतनी तारीख से फिर एक्टिव होगा मानसून

राजस्थान में सुस्त हुए मानसून से उमस-गर्मी फिर से बढ़ गई। सोमवार को राजस्थान के अधिकांश शहरों में बादल छाए और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। बारिश होने से उमस बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मंगलवार और बुधवार राज्य में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। 7-8 अगस्त से एक कमजोर सिस्टम फिर से एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से 7 अगस्त को 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात सोमवार को कोटा के दीगोद एरिया में 25MM दर्ज हुई।

कोटा के ही लाडपुरा में 15, प्रतापगढ़ जिले में 5, उदयपुर के लसाड़िया में 4, डूंगरपुर के साबला में 3, बांसवाड़ा के जगपुरा में 4 और बारां के अटरू में 5MM बरसात हुई। धौलपुर, करौली, राजसमंद के एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी दर्ज हुई। इधर जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर के अलावा जोधपुर और बीकानेर संभाग के आंशिक हिस्सों में हल्के बादल छाए। बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर में सोमवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

बीकानेर में 8 तक मौसम साफ, 9-10 अगस्त को बारिश के आसार
बीकानेर में 8 अगस्त तक तो आसमान साफ रहेगा मगर 9 और 10 अगस्त तो वापस हलकी बारिश के आसार के संकेत हैं। दरअसल मानसून निष्क्रिय होते ही तापमान ने सिर उठाना शुरू कर दिया है। रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर बीकानेर ही था जब तापमान बीकानेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे ज्यादा पारा प्रदेश में कहीं नहीं था। हालांकि रविवार की तुलना में सोमवार को मिजाज में आंशिक तब्दीली थी। 12 बजे तक तो धूप चटक थी मगर दोपहर में कुछ देर के लिए बादल घिर आए।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर कोर्ट परिसर…

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम Surya Nakshatra Parivartan 2026: द्रिक पंचांग के मुताबिक मार्च 2026 में सूर्य देव तीन बार नक्षत्र बदलेंगे,…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल