ट्रेलर-कार की भिड़ंत में 2 बहनों समेत 5 की मौत, एग्जाम देकर लौट रहे थे

ट्रेलर-कार की भिड़ंत में 2 बहनों समेत 5 की मौत, एग्जाम देकर लौट रहे थे

तेज रफ्तार ट्रेलर ने डिवाइडर पार कर सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को जयपुर लेकर आ रही एंबुलेंस घाट की गुणी टनल में जाम फंस गई। इलाज में देरी होने के कारण तीनों घायलों ने भी दम तोड़ दिया। मरने वालों में 2 सगी बहनें भी शामिल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह पिचक गई। हादसा दौसा के सिकंदरा थाना इलाके में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे हुआ। SHO अशोक चौधरी ने बताया- महवा में लाइब्रेरी और कोचिंग चलाने वाले यादराम पुत्र रामकल्याण मीणा (36) निवासी भजेड़ा, टोडाभीम (करौली) शुक्रवार को अर्चना मीणा (20) निवासी भजेड़ा, मोनिका पुत्री मंटराम मीणा (18) और वेदिका मीणा पुत्री मंटराम मीणा निवासी खोहरी, महवा (दौसा) को जयपुर के बस्सी स्थित निर्वाण कॉलेज में एग्जाम दिलवाने लाया था। इन लोगों के साथ मुकेश महावर (27) निवासी महावर मोहल्ला, भजेड़ा भी था। एग्जाम खत्म होने के बाद सभी लोग गांव लौट रहे थे। इस दौरान सिकंदरा थाना इलाके में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर कैलाई-दुब्बी के पास लोहे के गार्डर से भरे बेकाबू ट्रेलर ने डिवाइडर क्रॉस कर कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहे यादराम और आगे की सीट पर बैठी मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे की सीट पर बैठे मुकेश, अर्चना और वेदिका गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को दौसा के अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल