राजस्थान में इन 6 संभाग में थोड़ी देर में होगी बारिश-चलेगी अंधड़, जानें 13-14-15-16 अप्रेल को कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में इन 6 संभाग में थोड़ी देर में होगी बारिश-चलेगी अंधड़, जानें 13-14-15-16 अप्रेल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि थोड़ी देर मे राजस्थान में इन 6 संभाग में तेज मेघगर्जन, बारिश और अंधड़ की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 12 अप्रेल को एक बार पुन: जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी, बारिश होने तथा जोधपुर, बीकानेर संभाग में केवल छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन व हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद कल रविवार यानि 13 अप्रेल से मौसम बदल जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार कल 13 अप्रैल से आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। जैसलमेर क्षेत्र में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 अप्रैल से हीट वेव का नया स्पेल शुरू होने की संभावना है। 15-16 अप्रैल को हीट वेव की तीव्रता व क्षेत्र में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में हीट वेव व कहीं-कहीं तीव्र हीट वेव की संभावना है। इस दौरान सीमावर्ती जिलों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार