देशभर में UPI सर्विस करीब 3 घंटे से डाउन,यूजर्स को पेमेंट करने में आ रही दिक्कत

देशभर में UPI सर्विस करीब 3 घंटे से डाउन,यूजर्स को पेमेंट करने में आ रही दिक्कत

राजस्थानी चिराग। देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI सर्विस में करीब तीन घंटे से समस्या है। सुबह करीब 11:30 बजे से 1:00 बजे तक सबसे ज्यादा पेमेंट फेल्योर रिपोर्ट की गई। अभी भी लोगों को UPI पेमेंट करने में दिक्कत आ रही है। बीते 20 दिन में यह तीसरी बार है जब ट्रांजैक्शन में समस्या हो रही है।

वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विसेज की रियलटाइम स्टेटस बताने वाला प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार के अनुसार, समस्या फेस कर रहे करीब 81% लोगों को पेमेंट करने में समस्या आ रही है। 17% लोगों को फंड ट्रांसफर करने और लगभग 2% को खरीदारी करने में दिक्कतें हो रही है।

NPCI बोला- ठीक करने के लिए काम कर रहे

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया, ‘अभी रुक-रुक कर टेक्निकल इश्यू का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते UPI ट्रांजैक्शन में दिक्कत हो रह है। हम इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे हैं, और आपको अपडेट रखेंगे। आपको हुई असुविधा के लिए खेद है।’

सबसे ज्यादा समस्या 1:00 बजे रिपोर्ट की गई

समस्या सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई थी। तब इस प्लेटफॉर्म पर करीब 900 लोगों ने रिपोर्ट की थी। दोपहर करीब 1:00 बजे सबसे ज्यादा 2400 लोगों ने समस्या रिपोर्ट की थी। दोपहर 2:30 बजे समस्या में सुधार देखने को मिल रहा है। अभी केवल 300 यूजर्स ने रिपोर्ट दर्ज की है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की