बीकानेर: युवक से मारपीट, एक लाख लूटे, पैसे न देने पर दो आरोपियों ने किया हमला

बीकानेर: युवक से मारपीट, एक लाख लूटे, पैसे न देने पर दो आरोपियों ने किया हमला

बीकानेर। नोखा के जोरावरपुरा निवासी राकेश नाई ने नोखा थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट और एक लाख रुपए लूटने का मामला शुक्रवार को दर्ज कराया है। राकेश का आरोप है कि आरोपियों ने नशा करने के लिए पैसे न देने पर उस पर हमला किया। दर्ज शिकायत के अनुसार, मोहल्ले के मांगीलाल गीला और हरिश तिवाड़ी पिछले कई दिनों से राकेश को परेशान कर रहे थे। ये दोनों नशे की प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और राकेश से नशा करने के लिए पैसे मांगते थे। पैसे देने से इनकार करने पर उन्होंने राकेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी। राकेश अपने घर से एक लाख रुपये लेकर निकले थे। जब वे बीकासर स्थित कृष्णा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो मांगीलाल और हरिश ने अपनी स्विफ्ट कार से जानबूझकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार से उतरने के बाद मांगीलाल ने लाठी से राकेश पर हमला किया, जबकि हरिश अपने मोबाइल में वीडियो बना रहा था। इस हमले में राकेश के पेट, हाथों, पैरों और नाक पर गंभीर चोटें आईं। राकेश के चिल्लाने पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी उसे बचाने के लिए आगे आए। भीड़ को देखकर दोनों आरोपी राकेश के थैले में रखे एक लाख रुपए लेकर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में राकेश को पंप कर्मचारियों ने बचाया। आरोपियों ने राकेश को यह धमकी भी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे दोबारा मारा जाएगा। पुलिस ने राकेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार