मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान के इन 5 जिलों में होगी मेघगर्जन संग बारिश

मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान के इन 5 जिलों में होगी मेघगर्जन संग बारिश
बीकानेर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदल गया। मौसम विभाग का Prediction है कि राजस्थान के इन 5 जिलों में मेघगर्जन संग बारिश होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के इन 5 जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया है। झुंन्झनूं, सीकर, नागौर, अलवर, भरतपुर में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की सी मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इससे पूर्व गुरुवार सुबह 4 बजे के जारी Prediction में मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंन्झनूं, सीकर, बीकानेर, नागौर, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की सी मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। साथ ही 30-40 KMPH की गति से अंधड़ चलने का संकेत दिया था।

प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार शाम को प्रदेश में अचानक मौसम बदल गया। जयपुर, बीकानेर, अनूपगढ़, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, अलवर, झुंन्झुनूं और सीकर में शाम को तेज हवा और अंधड़ के बाद बारिश हुई। झुंन्झुनूं के उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी में में अंधड़ के बाद ओले भी गिरे। देर शाम चली हवा और मेघ गर्जन के साथ हुई हल्की बारिश से दिन के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं कई जिलों में मौसम शुष्क रहा।

  • Related Posts

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर किनारे चप्पल-लुगड़ी, सुसाइड नोट और ज्वलेरी छोड़कर महिला दो बेटियों…

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत लूणकरणसर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।…

    You Missed

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

    7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

    7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

    बीकानेर: अब होगी कार्रवाई, जारी किए 150 कुर्की पूर्व नोटिस, पढ़ें ये खबर

    बीकानेर: अब होगी कार्रवाई, जारी किए 150 कुर्की पूर्व नोटिस, पढ़ें ये खबर

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव