राजस्थान में अगले 3 दिन बदलेगा मौसम, मेघगर्जन के साथ हो सकती है बारिश

राजस्थान में अगले 3 दिन बदलेगा मौसम, मेघगर्जन के साथ हो सकती है बारिश

जयपुर। राजस्थान के मौसम में अगले तीन दिन बदलाव देखने को मिलेगा। दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट होेगी। मौसम केन्द्र के अनुसार कई जिलों में आने वाले तीन दिन बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह हल्की बारिश होगी। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे दर्ज किया जाएगा। मौसम केन्द्र के अनुसार राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में 1 अप्रेल से 3 अप्रेल को बादल छाए रहेंगे। उदयपुर-कोटा संभाग में 2-3 अप्रेल को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 3 अप्रेल को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में दिन का तापमान 40 डिग्री और 5 व 6 अप्रेल को 42 डिग्री से ऊपर दर्ज होने की संभावना है। जयपुर में दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में गिरावट हो रही है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह दिन के अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटे में दो डिग्री की गिरावट देखी गई। मौसम केन्द्र के अनुसार सोमवार शाम को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में हल्का बदलाव हुआ। आगामी दिनों बादल छाए रहेंगे।

  • Related Posts

    बीकानेर : जेसीबी और थार की टक्कर, हादसे में सरपंच प्रतिनिधि की मौत

    बीकानेर : जेसीबी और थार की टक्कर, हादसे में सरपंच प्रतिनिधि की मौत बीकानेर। सडक़ हादसे में सरपंच प्रतिनिधि की मौत हो गई। हादसा बंबलू और राणीसर के बीच होना…

    मौत के मुंह से जिंदा लौटी 18 साल की युवती, बाथरूम में नहाने के दौरान हुआ हादसा

    मौत के मुंह से जिंदा लौटी 18 साल की युवती, बाथरूम में नहाने के दौरान हुआ हादसा श्री गंगानगर। बॉथरूम में गैस गीजर के धुएं से रविवार को श्रीकरणपुर के…

    You Missed

    बीकानेर : जेसीबी और थार की टक्कर, हादसे में सरपंच प्रतिनिधि की मौत

    बीकानेर : जेसीबी और थार की टक्कर, हादसे में सरपंच प्रतिनिधि की मौत

    मौत के मुंह से जिंदा लौटी 18 साल की युवती, बाथरूम में नहाने के दौरान हुआ हादसा

    मौत के मुंह से जिंदा लौटी 18 साल की युवती, बाथरूम में नहाने के दौरान हुआ हादसा

    बीकानेर शहर के इस इलाके मे महिला को पेट्रोल छिडक़र जिंदा जलाने का प्रयास

    बीकानेर शहर के इस इलाके मे महिला को पेट्रोल छिडक़र जिंदा जलाने का प्रयास

    बीकानेर: सड़क किनारे मिला अज्ञात शव निकला पुलिस कॉन्स्टेबल का, डीएनए जांच से होगी अंतिम पुष्टि

    बीकानेर: सड़क किनारे मिला अज्ञात शव निकला पुलिस कॉन्स्टेबल का, डीएनए जांच से होगी अंतिम पुष्टि

    खुशखबरी: बीकानेर में लोगों को मिलेंगे सस्ते प्लॉट, बनेगी इतनी नई कॉलोनियां

    खुशखबरी: बीकानेर में लोगों को मिलेंगे सस्ते प्लॉट, बनेगी इतनी नई कॉलोनियां

    एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज, अश्लील वीडियो बनाया

    एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज, अश्लील वीडियो बनाया