राजस्थान में दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत, अंतिम संस्कार में हर किसी की आंखें नम हो गई

राजस्थान में दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत, अंतिम संस्कार में हर किसी की आंखें नम हो गई

अलवर। बहरोड़ शहर के बाईपास सड़क मार्ग पर हमींदपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे घायल बाइक सवार दोनों युवकों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस थाने के एएसआई बुद्धाराम ने बताया कि शहर के बाईपास सड़क मार्ग पर तसींग की और से एक मिनी ट्रक आ रहा था और बाइक सवार खोहरी गांव निवासी युवक मोहित यादव पुत्र लीलाराम एवं नितिन यादव पुत्र कृष्ण कुमार घर का सामान लेने के लिए बाइक पर सवार होकर से शहर की तरफ जा रहे थे। हमींदपुर गांव की और जाने वाले रास्ते पर बने चौराहे पर बाइक सवार युवक पहुंचे तो तसींग की और से तेज रफ्तार से आ रहे मिनी ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक करीब बीस मीटर दूर जाकर गिरे और मिनी ट्रक सड़क किनारे बने गड्ढे में जाकर धंस गया। सड़क दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने निजी वाहनों से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल व जिला अस्पताल में पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नितिन यादव गांव में ही मुर्गी फार्म हाउस का संचालन करता था। जिसकी करीब चार वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और एक तीन वर्ष की बेटी है। वहीं दूसरी और मोहित गांव में ही खेती बाड़ी का कार्य करता था। हादसा शुक्रवार को हुआ था। दोनों के अंतिम संस्कार में हर किसी की आंखें नम हो गई।

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने