शहर में इस जगह तेज-रफ्तार कार की टक्कर से पति-पत्नी और बेटी की मौत, 3 साल का बेटा गंभीर घायल

शहर में इस जगह तेज-रफ्तार कार की टक्कर से पति-पत्नी और बेटी की मौत, 3 साल का बेटा गंभीर घायल

बारां में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती और उनके 2 बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और 5 साल की बेटी की मौत हो गई। बेटा गंभीर घायल है। हादसा कवाई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-90 पर अदानी फाटक के पास रविवार दोपहर 12:45 बजे हुआ। थाना प्रभारी देवकरण चौधरी ने बताया- कुंजेद गांव के निवासी बबलू (33) पत्नी मीना (30), बेटी गौरी (5) और बेटे गौरव (3) के साथ बाइक से रिश्तेदार की शादी में छबड़ा जा रहे थे। दोपहर करीब 12:45 बजे कवाई की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मीना और दोनों बच्चों को बारां अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें कोटा के MBS हॉस्पिटल रेफर किया गया। कोटा पहुंचने पर मीना और गौरी ने भी दम तोड़ दिया। गौरव का इलाज चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर गिर गए। सड़क खून से लाल हो गई। बाइक भी डैमेज हो गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने बबलू का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। मीना और गौरी का शव कोटा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। सोमवार को उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हादसे के बाद ड्राइवर कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज नापासर। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायसर स्थित उचित मूल्य की दुकान संचालिका के खिलाफ…

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार जयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर…

    You Missed

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे