RPSC का बड़ा एलान: दोबारा होगी SI भर्ती 2021, जानें कब हो सकती है परीक्षा

RPSC का बड़ा एलान: दोबारा होगी SI भर्ती 2021, जानें कब हो सकती है परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वर्ष 2021 में आयोजित सब इंस्पेक्टर (SI) एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद आयोग ने यह बड़ा फैसला लिया। अब यह भर्ती परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी।

आयोग के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि दोबारा होने वाली परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पिछली भर्ती परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्र दिए थे। नए अभ्यर्थियों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।

बताया जा रहा है कि यह परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित हो सकती है। आयोग के अनुसार इस भर्ती में कुल 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी पात्र होंगे। सभी पात्रता शर्तें जैसे आयु सीमा, आरक्षण और शैक्षणिक योग्यता वर्ष 2021 के नियमों के अनुसार ही लागू रहेंगी।

16 मई से शुरू होगी आवेदन संशोधन प्रक्रिया

RPSC ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन और अपडेट का मौका भी दिया है। यह प्रक्रिया 16 मई 2026 से शुरू होकर 30 मई 2026 तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पत्राचार पता सहित अन्य जानकारियों में सुधार कर सकेंगे।

KYC और OTR हुआ अनिवार्य

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन में किसी भी प्रकार का बदलाव करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पर KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होगा। यदि किसी अभ्यर्थी ने अपनी SSO ID बदल ली है तो वह “फैच एप्लिकेशन फॉर्म” विकल्प के जरिए पुराना डेटा नई प्रोफाइल में ट्रांसफर कर सकेगा।

KYC प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी की लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान अपडेट होंगे। आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया पारदर्शिता और पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

बायोमेट्रिक सहमति देना जरूरी

RPSC ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन अभ्यर्थियों को आवेदन में कोई बदलाव नहीं करना है, उन्हें भी आवेदन को “एडिट मोड” में खोलना होगा। वहां फोटो और बायोमेट्रिक डेटा के उपयोग के लिए स्वघोषणा और सहमति देना अनिवार्य रहेगा। इसके बिना आवेदन मान्य नहीं माना जाएगा। सभी प्रक्रियाओं के अंत में मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज कर आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत