राजस्थान में हीटवेव का दूसरा स्पैल शुरू, 15-16-17 अप्रेल को कैसा रहेगा मौसम, जानें

राजस्थान में हीटवेव का दूसरा स्पैल शुरू, 15-16-17 अप्रेल को कैसा रहेगा मौसम, जानें

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रविवार को समाप्त हो गया, जिससे अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हुई। जोधपुर में दिन का तापमान फिर से 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने और तापमान में 3-5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सप्ताहांत में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का दूसरा स्पैल शुरू हो गया है। मंगलवार और बुधवार को हीटवेव की तीव्रता व क्षेत्र में और बढ़ोतरी होने की आशंका है। जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के अनेक भागों में हीटवेव और कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव चलने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री तक पहुंच सकता है। सप्ताहांत में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में कुछ गिरावट आएगी।

बीकानेर में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज
रविवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। आसमां साफ होने से सुबह से ही तेज धूप निकली। तीखी धूप के कारण सुबह 9 बजे ही सीधी धूप में काम करना मुश्किल हो गया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने लगी। दोपहर होते होते पारा 41.1 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था। शनिवार को पारा 38 डिग्री के पास था। ऐसे में पारे में उछाल आने से तेज गर्मी महसूस की गई। गर्मी से बचाव के लिए कूलर और एसी लगाने पड़े। शाम ढलने के बाद भी गर्मी सताती रही।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार