राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, इन इलाकों में 48 डिग्री पहुंचेगा पारा, आंधी-बारिश का भी अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, इन इलाकों में 48 डिग्री पहुंचेगा पारा, आंधी-बारिश का भी अलर्ट

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है. राज्य का पश्चिम समेत कई इलाकों में पारा काफी बढ़ चुका है. बीते 24 घंटो के दौरान उदयपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की वर्षा भी की गई. राज्य में सर्वाधिक बारिश अरनोद (प्रतापगढ़) में 23 मिमी दर्ज की गई. श्रीगंगानगर में तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री बढ़कर 47.6 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि सबसे कम तापमान करौली में 25 डिग्री बना हुआ है. जबकि बीकानेर में 46.6, चूरू में 46.1, जैसलमेर में 46 और पिलानी में 45.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

अगले कुछ दिन 48 डिग्री तक रहेगा तापमान

बीकानेर, जोधपुर संभाग के क्षेत्र में आगामी तीन दिन हीटवेव व तीव्र हीटवेव का दौर जारी रहने तथा कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 46-48 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है. 24 मई तक बीकानेर, जोधपुर और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री रह सकता है. पूर्वी राजस्थान में 23 मई से और पश्चिमी राज में 24 मई से मेघगर्जन, आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है.

अगले 4-5 दिन आंधी-बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में 25 मई के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश होगी. उदयपुर और कोटा संभाग में भी आगामी 4-5 दिन तेज मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की-मध्यम वर्षा की प्रबल संभावना है.

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल