हिस्ट्रीशीटर के महिला संग अश्लील फोटो वायरल, बलात्कार का आरोप

हिस्ट्रीशीटर के महिला संग अश्लील फोटो वायरल, बलात्कार का आरोप

राजस्थानी चिराग। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में एक हिस्ट्रीशीटर ने शादी करने का झांसा देकर एक महिला का बलात्कार व यौन शोषण किया। आपसी झगड़े के बाद हिस्ट्रीशीटर ने शादी से इनकार कर मारपीट की। सोशल मीडिया पर दोनों के अश्लील फोटो वायरल कर दिए गए।

चौहाबो थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर नागौरी गेट थाने के हिस्ट्रीशीटर मोंटू कण्डारा के खिलाफ बलात्कार, मारपीट, जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया गया है। जांच की जा रही है। आरोप है कि वर्ष 2023 में महिला का हिस्ट्रीशीटर से सम्पर्क हुआ था। शादी के छह माह बाद ही महिला के पति का निधन हो गया था। फलस्वरूप हिस्ट्रीशीटर ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाकर बलात्कार किया और फिर उसका देह शोषण करने लग गया था।

कुछ दिन पहले दोनों में झगड़ा हो गया। आरोपी ने महिला से मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी। तीन दिन पहले दोनों के अश्लील फोटो महिला की सोशल मीडिया आइडी पर अपलोड कर दिए गए। इससे यह फोटो वायरल हो गए। हालांकि अब फोटो महिला की आइडी से हटा दिए गए हैं। गुस्साई महिला थाने पहुंची और हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

  • Related Posts

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल जल्द ही अपनी चाल बदलने जा…

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे बीकानेर। अक्षय तृतीया पर सोमवार को भी पतंगबाजी का जोश चरम पर था। शहर में छतों पर युवाओं और…

    You Missed

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

    बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा

    बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा

    बीकानेर: घर पर हमला कर पत्थरबाजी और मारपीट करने का आरोप , बाइक तोड़ी

    बीकानेर: घर पर हमला कर पत्थरबाजी और मारपीट करने का आरोप , बाइक तोड़ी

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग