बॉलीवुड के इस एक्टर ने ICU में तोड़ा दम, ‘सन ऑफ सरदार’ से मिली थी पॉपुलैरिटी

बॉलीवुड के इस एक्टर ने ICU में तोड़ा दम, ‘सन ऑफ सरदार’ से मिली थी पॉपुलैरिटी

राजस्थानी चिराग। एक्टर मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के दयानंद मुक्ति धाम लाया गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवंगत अभिनेता के बड़े भाई राहुल देव उनका अंतिम संस्कार करेंगे। वहीं, मुकुल देव के अंतिम दर्शन के लिए उनके करीबी दोस्त भी पहुंचे हैं।

पिछले कुछ समय से मुकुल बीमार चल रहे थे और हाल ही में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि अस्पताल और परिवार की तरफ से निधन की वजह नहीं बताई गई है। मुकुल देव हिंदी, पंजाबी और साउथ फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में भी सक्रिय थे।

‘सन ऑफ सरदार’ से मिली अलग पहचान

मुकुल देव ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में उन्होंने टोनी सिंह संधू का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें खास पहचान मिली। उन्होंने ‘यमला पगला दीवाना’, ‘R… राजकुमार’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं।

एक्टर राहुल देव के भाई थे मुकुल
मुकुल देव एक्टर राहुल देव के छोटे भाई थे। राहुल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बीती रात, नई दिल्ली में उनके भाई मुकुल देव ने अंतिम सांस ली। मुकुल की एक बेटी है, जिसका नाम सिया देव है। मुकुल देव का अंतिम संस्कार 24 मई, शनिवार शाम 5 बजे दयानंद मुक्ति धाम में किया जाएगा।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें