बीकानेर में इस जगह दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाश, चाकू-सरिया से किया हमला

बीकानेर में इस जगह दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाश, चाकू-सरिया से किया हमला

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में देर रात घर में घुसकर हमला करने और मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि महिलाओं को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी किशनलाल पुत्र ईश्वरराम कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 20 जून की रात करीब 11:30 से 12:30 बजे के बीच चार-पांच युवक उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। आरोपियों के हाथों में चाकू और सरिया जैसे हथियार थे। उन्होंने किशनलाल और उसके भाई तोलाराम के साथ मारपीट की तथा चाकू से हमला कर दिया।

हमले में परिवादी के हाथ में गंभीर चोट आई और टांके लगाने पड़े, जबकि उसके भाई तोलाराम को गंभीर चोटें आने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बीच-बचाव करने पहुंची किशनलाल की बहन अंजू और बेटी जयश्री भी हमले में घायल हो गईं। परिवादी ने रिपोर्ट में त्रिलोकचंद को हमलावरों का लीडर बताते हुए उसके साथ आए तीन-चार अन्य लोगों पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। मारपीट के बाद आरोपी मौके से मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

गंगाशहर थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक हेतराम को सौंप दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की