पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

बीकानेर। कोडमदेसर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हंगामे की स्थिति बन गई। हादसे में दो लोगों की मौत के बाद मृतक के पिता पर नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट करने का आरोप लगा, जिसके विरोध में नर्सिंग कर्मियों ने ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरना दे दिया। सूचना मिलने पर पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बीसी घीया मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद नर्सिंग स्टाफ काम पर लौट आया। जानकारी के अनुसार कोडमदेसर के पास तेज रफ्तार बाइक चला रहे युवक स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पैदल जा रहे लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा आईसीयू में उपचार जारी है। घटना के बाद अस्पताल में पहुंचे परिजनों और नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद हो गया। नर्सिंग कर्मियों ने सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर काम बंद कर धरना शुरू कर दिया।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत