बीकानेर में मकान की दीवार गिरी, दो साइकिल मलबे में दबी

बीकानेर में मकान की दीवार गिरी, दो साइकिल मलबे में दबी

बीकानेर के रत्ताणी व्यासों के चौक में एक पुराने मकान की दीवार गिर गई। लंबे समय से जर्जर इस मकान की दीवार के गिरने की आशंका बनी हुई थी।

शहर के मोहता चौक से नत्थूसर गेट की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच रत्ताणी व्यासों के चौक में बने इस मकान की एक दीवार ढह गई है। पहले से जर्जर इस मकान की दीवार बुधवार सुबह गिरी। गनीमत रही कि इस समय मौके पर कोई नहीं था। दीवार के पास ही दो साइकिल खड़ी थी, जो दीवार के मलबे में दब गई। दीवार का काफी मलबा सड़क पर भी आ गया, जिससे रास्ता बाधित हो गया।

पुराने शहर में कई मकान जर्जर

बीकानेर के पुराने शहर क्षेत्र में बड़ी संख्या में मकान जर्जर अवस्था में है। रत्ताणी व्यासों के चौक में जो दीवार ढही है, उसके पास ही एक बड़ी इमारत भी खतरा बन रही है। इसके अलावा मोहता चौक क्षेत्र में भी कुछ मकानों के गिरने की आशंका बनी हुई है। नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे शुरू किया है और इन मकानों को चिन्हित किया है। अब तक किसी मकान को गिराने का काम निगम ने अपने स्तर पर नहीं किया है। वहीं 31 जुलाई को तेज बारिश की आशंका के बीच हादसे का भय बना हुआ है।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे बीकानेर। मारपीट कर सोने की छीनने व गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने का मामला बीछवाल पुलिस…

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत खाजूवाला क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 6 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है।…

    You Missed

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर