राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज फिलहाल नरम रहने वाला है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मेघगर्जन, आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिलेगी। मौसम केन्द्र के अनुसार वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर दो परिसंचरण तंत्र सक्रिय हैं। इनका प्रभाव सोमवार को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में देखने को मिला। कहीं पर 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश हुई तो कहीं पर आसमान में बादल छा गए और तापमान में गिरावट हुई। विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां आगामी सप्ताहभर जारी रह सकती हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी पर अंकुश लगेगा और गर्मी से राहत बनी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 3 और 4 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में आंधी-बारिश की गतिविधियों में फिर तेजी आने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज अंधड़ चल सकता है और बारिश भी हो सकती है।  मौसम केंद्र का कहना है कि लगातार मौसम गतिविधियों के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। आगामी एक सप्ताह तक हीटवेव की स्थिति बनने के आशंका कम हैं।

  • Related Posts

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया जयपुर। जयपुर जिले के माधोराजपुरा निकटवर्ती दोसरा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में…

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना शाम…

    You Missed

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार