बीकानेर की इस बैंक से सोने की मात्रा ज्यादा बताकर उठा लिया लाखों का लोन

बीकानेर की इस बैंक से सोने की मात्रा ज्यादा बताकर उठा लिया लाखों का लोन

बीकानेर। सोने की मात्रा ज्यादा बताकर एसबीआई की कांता खतूरिया कॉलोनी से लाखों रुपए के लोन उठाने का मामला व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया है। बैंक प्रबंधक धीरज खंडेलवाल की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि गोल्ड लोन स्कीम में बैंक की ओर से सोना गिरवी रखकर लोन दिया जाता है। लोन लेने वालों और सोने के मूल्यांकन में आपसी मिलीभगत की। सोने की मात्रा ज्यादा बताकर लाखों रुपए का लोन उठा लिया गया। दुबारा जांच करने पर सोने की वास्तविक मात्रा का पता चला। इस संबंध में चेतन, हेमंत कुमार, प्रकाश निर्मल, राधा देवी, रमजान अली, अदाकत अली, सीताराम, सुरजाराम, यशराज, ओमप्रकाश, मनोहर सोनी और अविनाश सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच एसआई भवानीसिंह को सौंपी गई है। गंगाशहर पुलिस थाने में भी सोने की मात्रा ज्यादा बताकर लाखों रुपए का लोन उठाने के चार अलग-अलग मामले दर्ज करवाए गए हैं। एसबीआई की बिना सर शाखा मैनेजर विधि रुंगटा की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दीपक कुमार, विक्रम सोलंकी, लिछमा, अमित सोनी, मनोहर सोनी, ओमप्रकाश सोनी और अविनाश सोनी ने आपस में मिली भगत और शॉर्टकट से सोने की मात्रा ज्यादा बात कर बैंक से लाखों रुपए का लोन उठा लिया पुलिस ने चार अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं जिनकी जांच एएसआई कृष्ण राम को सौंपी गई है। गौरतलब है कि गंगाशहर थाने में पूर्व में भी ऐसे चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर किनारे चप्पल-लुगड़ी, सुसाइड नोट और ज्वलेरी छोड़कर महिला दो बेटियों…

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत लूणकरणसर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।…

    You Missed

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

    7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

    7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

    बीकानेर: अब होगी कार्रवाई, जारी किए 150 कुर्की पूर्व नोटिस, पढ़ें ये खबर

    बीकानेर: अब होगी कार्रवाई, जारी किए 150 कुर्की पूर्व नोटिस, पढ़ें ये खबर

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव