दो मोटर साईकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक महिला सहित तीन लोग घायल, ट्रॉमा सेंटर रैफर

दो मोटर साईकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक महिला सहित तीन लोग घायल, ट्रॉमा सेंटर रैफर

 बीकानेर। नापासर से सिंथल रोड पर सिंथल नापासर सड़क पर सिंथल के पास दो मोटर साईकिलों की भिड़ंत हो गई। घायलों को नापासर सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने घायल दो पुरुष एवं एक महिला को नापासर सीएचसी में प्राथमिक उपचार करके बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मौके पर नापासर थाने के हैड कांस्टेबल खिंयाराम पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंच कर दोनों मोटर साईकिल को थाने लाया गया एवं पुलिस द्वारा हॉस्पिटल पहुंचने पर उक्त घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा बीकानेर भेजा जा रहा था।

घायलों के परिवारजनों का पता लगाया जा रहा है। 108 ड्राइवर संतोष कुमार एवं पीएमटी सुशील कुमार से मिली जानकारी के अनुसार घायलो में एक मोटर साईकिल पर नयागांव ( उत्तमामदेसर) निवासी मदन कुमार 22 वर्ष एवं पूजा 20 वर्ष एवं दूसरी मोटर साईकिल पर बेलासर निवासी मेघराज 25 सवार थे। जिसमें पूजा एवं मेघराज गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। 108 के चालक संतोष कुमार एवं पीएमटी सुशील कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत घायलों को नापासर हॉस्पिटल से बीकानेर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, समाचार लिखे जाने तक पूजा एवं मेघराज का इलाज जारी है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने