नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर,ड्राइवर की मौत, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर,ड्राइवर की मौत, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

राजस्थानी चिराग। महेंद्रगढ़ के नारनौल में नेशनल हाईवे-148 बी पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और राजस्थान के कोटपुतली के अस्पताल से पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

नांगल चौधरी थाना में पुलिस को दी गई शिकायत में राजस्थान के बानसुर निवासी बिंटू रावत ने बताया कि वह गाड़ी पर हैल्पर का काम करता है। 21 मई की रात को वह और दयाराम ट्रक लेकर पाटन से रोड़ी भरकर गुरुग्राम जा रहे थे। उसे घर पर काम होने की वजह से नांगल चौधरी के पास बाइपास पर बने होटल पर उतर गया।

ओवरटेक करते समय हुई टक्कर

इसके कुछ देर बाद रात करीब 2 बजकर 45 मिनट पर होटल के सामने से तेज गति से ट्रक निकला। उसके पीछे एक ट्रक भी चल रहा था। जिसके ड्राइवर ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की।

इस दौरान आगे चल रहा ट्रक ड्राइवर लापरवाही से चला रहा था। जिसकी वजह दोनों ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रक ड्राइवर राजस्थान के मिलकपुर निवासी अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

ट्रक की बॉडी पिचक गई

ट्रक की बॉडी आगे से पिचक गई। जिसके कारण अनिल को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। इसके बाद वे उसको नांगल चौधरी के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखकर रेफर कर दिया।

इसके बाद कोटपुतली अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। वहां पर भी डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने की वजह से रेफर कर दिया। वह जयपुर जा रहे थे, तो शाहपुरा के पास उसने दम तोड़ दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हादसा करने वाले ट्रक के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला