बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मिट्टी के नीचे दबने से महिला की मौत 

बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मिट्टी के नीचे दबने से महिला की मौत 

बस से बचने के चक्कर में हुआ हादसा

राजस्थानी चिराग। हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी थानाक्षेत्र में बुधवार दोपहर को भादरा मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोगामेड़ी क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बेकाबू होकर पलट गई, जिससे ट्रॉली में भरी मिट्टी के नीचे दबने से कांता देवी पत्नी दल्लाराम निवासी मुंसरी की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार भादरा की ओर से आ रही लोक परिवहन की एक बस अचानक ट्रैक्टर के सामने आकर रुक गई। ट्रैक्टर ड्राइवर ने टक्कर से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई। दुर्भाग्यवश, कांता देवी ट्रॉली के पास ही मौजूद थीं और मिट्टी के नीचे दब गईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मिट्टी हटाई और महिला को बाहर निकाल कर भादरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गोगामेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में भिजवाया। पुलिस मामले में रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला