बीकानेर: महिला घर में चला रही थी नशे का कारोबार, मौके पर पहुंची पुलिस रह गई दंग

बीकानेर: महिला घर में चला रही थी नशे का कारोबार, मौके पर पहुंची पुलिस रह गई दंग

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत खाजूवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश व एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार प्रजापत के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार पुलिस की टीम किसी कार्रवाई के लिए निकली हुई थी, इस दौरान कांस्टेबल आईदान को जरिये मुखबीर से सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस ने 11 केवाईडी बी निवासी समशेर सिंह के घर पुलिस ने रेड मारी। इस रेड में घर के पीछे बने पशुओं के बाड़े में पानी टंकी से बनाये गए अंडरग्राउंड की टंकी में अवैध डोडा पोस्त मिला। इसके अलावा बाड़े में पीसा हुआ पोस्त मिला। कुल पांच किलो 518 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। इसके अलावा पानी की टंकी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मिक्सी, नशे को पैकिंग करने वाली थैलिया जब्त की गई। साथ ही एक बैग में नशे की बिक्री राशि दो लाख आठ हजार 660 रुपए जब्त किये गए। पुलिस के अनुसार समशेर सिंह फिलहाल जेल में है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में चार मुकदमे दर्ज है, पीछे समशेर सिंह की पत्नी भोला बाई नशे का कारोबार चला रही थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार समशेर के पिता, भाई व भाई की पत्नी के खिलाफ भी हथकड़ शराब के मुकदमे दर्ज है।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा