15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर 3 युवकों ने किया गैंगरेप

15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर 3 युवकों ने किया गैंगरेप

राजस्थानी चिराग। चूरू जिले के एक थाना अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ सोमवार देर शाम को मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके पड़ोस में एक महिला रहती है।

पड़ोसी होने के कारण हमारा और महिला का एक दूसरे के घर आना जाना था। महिला की अक्सर तबीयत खराब रहती थी। परिवादी ने बताया इसलिए महिला कभी-कभी रात को उसकी 15 वर्षीय पुत्री को अपने पास बुला लेती थी। पड़ोसी होने के कारण पुत्री को रात्रि को उसके पास भेज देते थे। इसी विश्वास के आधार पर 23 मार्च को उसके पुत्री को महिला ने बुलाया जिस पर उन्होंने उसे वहां भेज दिया। रात करीब 2.30-3 बजे महिला के घर के बाहर मोटरसाइकिल की आवाज सुनाई दी।
बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति थे और उसकी पुत्री रो रही थी। तीनों ने उसकी पुत्री को मोटरसाइकिल से उतार कर भाग गए। परिवादी ने आगे बताया कि मोटरसाइकिल पर पड़ोसी युवक भी था और उसके साथ दो अन्य युवक थे। पुत्री रो रही थी और डरी हुई थी।

पुत्री से मां ने रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पड़ोसी महिला उसे अपने साथ ले गई थी। महिला के घर पर पड़ोसी युवक सहित दो अन्य लड़के थे। परिवादी ने बताया कि पुत्री ने पूछताछ में बताया कि करीब एक घंटे आपस में बातचीत करते रहे। उसके बाद महिला ने नाबालिग को बहला फुसलाकर युवकों के साथ भेज दिया। पुत्री ने बताया कि आरोपियों ने एक सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया तथा घटना के बाद उसे घर के सामने छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला