बड़ी खबर: बीकानेर के इस व्यापारी से रोहित गोदारा गैंग ने लाखों रुपए की मांगी फिरौती, जान से मारने की दी धमकी

बड़ी खबर: बीकानेर के इस व्यापारी से रोहित गोदारा गैंग ने लाखों रुपए की मांगी फिरौती, जान से मारने की दी धमकी

बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के नाम पर दिल्ली के एक व्यापारी से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। साथ ही व्यापारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। शिकायतकर्ता पवन ब्राह्मण, जो कल्याणसर पुराना (श्रीडूंगरगढ़) का निवासी है, ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में व्यापार करता है और नोखा के रोड़ा गांव के निवासी से उसकी जान-पहचान है। कुछ दिन पहले वह दिल्ली गया था। घटना का सिलसिला 17 मई को शुरू हुआ, जब पवन को दोपहर 1 बजे एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सिकंदर शिकारी बताते हुए कहा कि वह रोहित गोदारा गैंग से है। उसने व्यापारी से पहले 5 लाख की फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी दी। जान बचाने के लिए पीडि़त ने 4 लाख रुपए दे दिए।
उसी रात करीब 2 बजे फिर कॉल आया और इस बार 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। जब पीडि़त ने इनकार किया, तो अगले दिन फिर से कॉल आया जिसमें आरोपी ने स्पष्ट धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो व्यापारी और उसके परिवार को गोली मार दी जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपराधी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल