राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 4 की मौत

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 4 की मौत

पाली। पाली-जोधपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में भाई-बहन सहित 4 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। मौके पर ही 2 महिलाओं ने दम तोड़ दिया। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसमें से इलाज के दौरान 2 और की मौत हो गई। हादसा पाली के रोहट थाना क्षेत्र के गाजनगढ़ टोल नाके के पास हुआ। टक्कर के बाद एंबुलेंस सवार उछलकर करीब 8 फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। रोहट (पाली) थाने के हेड कॉन्स्टेबल मल्लाराम ने बताया- गाजनगढ़ टोल नाके के निकट मंगलवार रात करीब 2 बजे भीषण हादसा हुआ। घायल अशोक बिश्नोई की हालत में सुधार होने पर परिजन उसे पालनपुर (गुजरात) के प्राइवेट हॉस्पिटल से जोधपुर हॉस्पिटल एंबुलेंस में ला रहे थे। इस दौरान गाजनगढ़ टोल नाके के पास एंबुलेंस से सड़क पर अचानक आया मवेशी टकरा गया। एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन जोधपुर से दूसरी एंबुलेंस मंगवाई गई।

पाली-जोधपुर हाईवे पर हुए हादसे के बाद डंपर सड़क से नीचे उतर गया था।
पाली-जोधपुर हाईवे पर हुए हादसे के बाद डंपर सड़क से नीचे उतर गया था।

अशोक (मरीज) को दूसरी एंबुलेंस में शिफ्ट करने के दौरान खड़ी एंबुलेंस को तेज गति से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में मरीज की रिश्तेदार बाड़मेर जिले के बारासन (गुड़ा मालानी) निवासी मोहनी देवी (42) पत्नी जगराम विश्नोई, बाड़मेर जिले के गुड़ा मालानी क्षेत्र के उन्दरी (RCT) निवासी फगली देवी (45) पत्नी उदाराम विश्नोई, एंबुलेंस ड्राइवर सुनील बिश्नोई और अशोक के पिता हरिराम (53) पुत्र छोगाराम विश्नोई निवासी वाडानया, भादवी जिला जालोर गंभीर रूप से घायल हो गए। सबको पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मोहनी देवी और फगली देवी को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया गया।

  • Related Posts

    दैनिक राजस्थानी चिराग की खबर का असर पुलिस हुई सक्रिय, नोखा मंडी के सट्टोरियों पर पड़े छापे

    बीकानेर, 13 अप्रैल। दैनिक राजस्थानी चिराग में पिछले कई दिनों से बीकानेर जिले में खुले रूप से चल रहे क्रिकेट सट्टा व हवाला कारोबार को लेकर समाचार प्रकाशित किये गये…

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    You Missed

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट