सड़क हादसे में पूर्व सरपंच सहित दो की मौत, बस ने कार को मारी टक्कर

सड़क हादसे में पूर्व सरपंच सहित दो की मौत, बस ने कार को मारी टक्कर

सांडवा थाना क्षेत्र में सांडवा और बम्बू के बीच अभिलाषा कॉलेज के पास बस और कार की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार तेहनदेसर के पूर्व सरपंच सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद सांडवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में सवार दोनों मृतकों के शवों को सांडवा अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

सांडवा थानाधिकारी करतार सिंह सिंधु ने बताया कि गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे सांडवा और बम्बू के बीच अभिलाषा कॉलेज के पास सांडवा से नोखा जा रही बस और बम्बू से सांडवा आ रही कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार तेहनदेसर के पूर्व सरपंच भींवाराम (50) और रीड़ा निवासी रूपाराम मेघवाल (35) की मौत हो गई। हादसे में बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।

थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। शुक्रवार सुबह दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने गोपाल और कालूराम की रिपोर्ट पर बस ड्राइवर के खिलाफ तेज गति से बस चलाकर कार को टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है। बस में सवार यात्रियों के अनुसार बस खाटूश्यामजी से आई थी और नोखा की ओर जा रही थी।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल