बेटे की सगाई के लिए जा रही मां की मौत, कार को वाहन ने मारी टक्कर, 4 घायल

बेटे की सगाई के लिए जा रही मां की मौत, कार को वाहन ने मारी टक्कर, 4 घायल

सीकर से बेटे की सगाई के लिए जोधपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। परिवार को डीडवाना से ट्रेन पकड़ने थी। डीडवाना जाते ही उनकी कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हे की मां की मौत हो गई। हादसा डीडवाना थाना क्षेत्र के दौलतपुरा तिराहे का है। परिवार लोसल (सीकर) का रहने वाला है। हेड कॉन्स्टेबल सुरेश ने बताया- हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट अनिल मुंड और ईएमटी राकेश सैनी ने घायलों को राजकीय बांगड़ जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। कार सवार सुनीता (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरती (30) गंभीर रूप से घायल हो गई। राहुल (25), सुनील (35) और श्रवणराम (55) को मामूली चोट आईं हैं। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। घायल महिला का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान